ePaper

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत ने ‘चंदामामा...'' के लिए शुरू की ट्रेनिंग

Updated at : 17 Jan 2017 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत ने ‘चंदामामा...'' के लिए शुरू की ट्रेनिंग

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आगामी फिल्‍म‘चंदामामा दूर के’ में एक अंतरिक्ष यात्री की अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है. 30 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बोइंग 737 उड़ाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है. ‘डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बख्‍शी’ अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘उत्साह अपने चरम पर […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आगामी फिल्‍म‘चंदामामा दूर के’ में एक अंतरिक्ष यात्री की अपनी भूमिका के लिए तैयारी शुरू कर दी है. 30 वर्षीय अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बोइंग 737 उड़ाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है.

‘डिटेक्टिव ब्‍योमकेश बख्‍शी’ अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है, ‘उत्साह अपने चरम पर है. चंदामामा दूर के. प्रशिक्षण का पहला दिन. बोइंग 737 का नमूना.’ इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू होगी.

https://twitter.com/itsSSR/status/821284557915766784

अंतरिक्ष पर आधारित साहसिक फिल्म के लिए फिल्म निर्माता संजय पूरण सिंह चौहान ने नेशनल एयरोनाटिक्स एंड स्पेस एडमिनेस्टे्रशन (नासा) में काफी समय तक शोध किया. सुशांत इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. वे इस फिल्‍म में एक एस्‍ट्रोनोट के किरदार में नजर आयेंगे.

सुशांत की पिछली फिल्‍म ‘एमएस धौनी: द अन्‍टोल्‍ड स्‍टोरी’ में थी जिसमें उन्‍होंने भारतीय बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धौनी का किरदार निभाया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola