तो क्या रणवीर-दीपिका के ब्रेकअप की खबरों के पीछे ये है असली वजह

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में अंबानी की पार्टी में एकदूसरे का हाथ थामे दिखे जिसके बाद उनकी ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया. रणवीर जहां ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे वहीं दीपिका गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में गजब ढा रही थीं. पार्टी से बाहर आने के […]
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में अंबानी की पार्टी में एकदूसरे का हाथ थामे दिखे जिसके बाद उनकी ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया. रणवीर जहां ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे वहीं दीपिका गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी में गजब ढा रही थीं.
पार्टी से बाहर आने के बाद भी दोनों स्टार्स एकदूसरे का हाथ थामे नजर आये. इसके बाद दोनों एकसाथ दुबई रवाना हुए जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई. लेकिन इससे पहले दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था. कहा जा रहा था कि दोनों का अलग होना बॉलीवुड का अगला ब्रेकअप होगा.
दरअसल मुबंई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर-दीपिका की यह दूरी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के लिए थी. दरअसल ‘बेफिक्रे’ के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने रणवीर को कहा था कि वो दीपिका से थोड़ा दूर रहें क्योंकि फिल्म में उन्होंने एक केयर-फ्री और सेक्सी करेक्टर निभाया है. ऐसे में उन्हें रीयल लाइफ में भी कुछ ऐसा ही बर्ताव करना चाहिए. लेकिन रणवीर खुद को रोक नहीं पाये और अपनी लेडी लव के साथ कई बार कैमरे में कैद हो गये.
दीपिका और रणवीर जल्द ही संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं. रणवीर इस किरदार को लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस किरदार को वे अब तक का सबसे मुश्किल किरदार मानते हैं.
बता दें कि भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी का मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति जुनूनी प्रेमगाथा को पर्दे पर साकार करेगी. फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती का किरदार नि भायेंगी वहीं उनके पति का किरदार अभिनेता शाहिद कपूर निभायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




