ePaper

बोले अभिषेक- एक फिल्म में साथ काम करके खुश होगा बच्चन परिवार...''

Updated at : 28 Nov 2016 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
बोले अभिषेक- एक फिल्म में साथ काम करके खुश होगा बच्चन परिवार...''

नयी दिल्ली: अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनका कहना है कि अगर उनकी मां जया समेत अगर पूरे परिवार को एक साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी होगी. अभिषेक ने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिषेक बच्चन अपने पिता अमिताभ बच्चन और पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनका कहना है कि अगर उनकी मां जया समेत अगर पूरे परिवार को एक साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा तो उन्हें और भी ज्यादा खुशी होगी.

अभिषेक ने कहा कि परिवार के साथ काम करने में उनकी तो दिलचस्पी है लेकिन एक ही कहानी स्वीकार करने के लिए चारों को सहमत करना कठिन काम है. अमिताभ, अभिषेक और ऐश्वर्या वर्ष 2005 के हिट गीत ‘कजरा रे’ में साथ नजर आए थे.

40 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘यह चार अलग-अलग अभिनेताओं से जुडी बात है जिसमें चारों को एक ही पटकथा पसंद आनी चाहिए. ऐसा नहीं होता कि हम एक परिवार हैं इसलिए एक फिल्म साथ में कर लें. हम चारों को यह पसंद आनी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘एक साथ फिल्म करके हम चारों को खुशी होगी लेकिन पहले यह हम सभी को पसंद आनी चाहिए.’ अभिषेक ने अपने पिता के साथ ‘पा’, ‘बंटी और बबली’ और ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों में काम किया है जबकि पत्नी के साथ कुछ ना कहो, गुरु और रावण में साथ काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola