ePaper

अब ''बाहुबली'' गर्ल तमन्‍ना भटिया संग रोमांस करते दिख सकते हैं कपिल शर्मा

Updated at : 21 Nov 2016 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
अब ''बाहुबली'' गर्ल तमन्‍ना भटिया संग रोमांस करते दिख सकते हैं कपिल शर्मा

‘बाहुबली’ गर्ल तमन्‍ना भटिया जल्‍द ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा संग रोमांस करती नजर आयेंगी. खबरों की मानें तो तमन्‍ना आगामी फिल्‍म में ‘फिरंग’ में कपिल के साथ नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म में कपिल दो अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करते दिखेंगे. वहीं इशिता दत्‍ता इस फिल्‍म में दूसरी हीरोइन हो […]

विज्ञापन

‘बाहुबली’ गर्ल तमन्‍ना भटिया जल्‍द ही कॉमेडी किंग कपिल शर्मा संग रोमांस करती नजर आयेंगी. खबरों की मानें तो तमन्‍ना आगामी फिल्‍म में ‘फिरंग’ में कपिल के साथ नजर आयेंगी. कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म में कपिल दो अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करते दिखेंगे. वहीं इशिता दत्‍ता इस फिल्‍म में दूसरी हीरोइन हो सकती हैं.

कपिल ने पिछले साल फिल्‍म ‘किस किसको प्‍यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में वे चार-चार अभिनेत्रि‍यों के साथ रोमांस करते नजर आये थे. फिल्‍म को दर्शकों ने पसंद किया था. वहीं अब कपिल दूसरी फिल्‍म में दो एक्‍ट्रेसेस संग रोमांस करते दिखेंगे. कहा जा रहा है कि ‘फिरंग’ लव-ट्राईगंल पर बेस्‍ड फिल्‍म होगी.

कपिल शर्मा इस फिल्‍म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ फिल्‍म को को-प्रोड्यूस भी करेंगे. यह फिल्‍म कॉमेडी जॉनर की फिल्‍म होगी और इस फिल्‍म में कपिल का किरदार भी थोड़ा हटकर होगा. कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें भी थी कि इस फिल्‍म की शूटिंग के दौरान उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर मुसीबत आ सकती है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इस शो को दो दिन के बजाय एक दिन के लिए कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola