ePaper

आखिरकार तलाक लेने कोर्ट पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान!

Updated at : 19 Nov 2016 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
आखिरकार तलाक लेने कोर्ट पहुंचे मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान!

मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अंतत: तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंच ही गए. मिडे-डे में छपी खबर के अनुसार पिछले हफ्ते अरबाज और मलाइका को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे. मलाइका और अरबाज के अलग होने की खबरें इस […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान अंतत: तलाक लेने के लिए कोर्ट पहुंच ही गए. मिडे-डे में छपी खबर के अनुसार पिछले हफ्ते अरबाज और मलाइका को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में अपने वकीलों के साथ कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर करने पहुंचे थे. मलाइका और अरबाज के अलग होने की खबरें इस साल की शुरुआत से ही आने लगी थी.

इसके बाद दोनों ने खुद बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी कि दोनों एकसाथ नहीं हैं. भले ही दोनों की अलग होने की खबरें आ रही थी लेकिन एक उम्‍मीद बाकी थी क्‍योंकि मामला कोर्ट तक नहीं पहुंचा था. पिछले दिनों तो खबरें यह भी थी कि दोनों ने इस रिश्‍ते को एक और मौका देने का फैसला किया है.

पिछले दिनों मलाइका और अरबाज को फैमिली के साथ एक साथ डिनर करते देखा गया था, जिसे लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों के सुलह हो सकती है. हाल ही में दोनों बेटे का बर्थडे मनाते दिखे थे जिसमें मलाइका-अरबाज के साथ पूरा खान परिवार नजर आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola