अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर बिपाशा बसु ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. बिपाशा ने इसी साल अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी. दोनों की शादी को अभी लगभग छह महीने ही हुए हैं. बिपाशा ने एक अंग्रेजी […]
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. बिपाशा ने इसी साल अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी की थी. दोनों की शादी को अभी लगभग छह महीने ही हुए हैं.
बिपाशा ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा,’ मेरी लोगों से अपील है कि हमारे लाइफ के इस बडे फैसले को सिर्फ हम पर ही छोड़ दें. मेरे प्रेग्नेंट होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. पता नहीं कौन ये अफवाह फैला रहा है.’ बिपाशा इस दौरान बेहद नाराज नजर आई.
दरअसल खबरों की मानें तो बिपाशा को उनके पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गये थे. वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर काटते देखा गया था. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि बिपाशा जल्द ही खुशखबरी दे सकती हैं. लेकिन बिपाशा ने अब ऐसी खबरों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है.
करण-बिपाशा ने वर्ष 2015 की फिल्म ‘अलोन’ में एकसाथ काम किया था. इसके बाद दोनों की ये ऑनस्क्रीन जोड़ी ने ऑफस्क्रीन जोड़ी बनने का फैसला किया. लगभग एक साल तक अफेयर में रहने के दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दोनों 30 अप्रैल 2016 में विवाह बंधन में बंधे थे. हाल ही में दोनों टीवी सीरीयल ‘भाभीजी घर पर हैं’ में नजर आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




