ePaper

संजू बाबा की बायोपिक में ये अभिनेता निभा सकते हैं सुनील दत्त का किरदार

Updated at : 07 Nov 2016 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
संजू बाबा की बायोपिक में ये अभिनेता निभा सकते हैं सुनील दत्त का किरदार

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनने जा रही फिल्म के लिए जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की भूमिका निभाने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है. हालांकि उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में रणबीर कपूर होंगे. जैकी ने […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनने जा रही फिल्म के लिए जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अभिनेता सुनील दत्त की भूमिका निभाने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है. हालांकि उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में रणबीर कपूर होंगे.

जैकी ने बताया, ‘मैंने सुनील दत्त साहब के किरदार के लिए लुक टेस्ट दिया है. यह मेरे लिए बडी बात है कि उन्होंने इस किरदार के लिए मेरे बारे में सोचा. (निभाने के लिहाज से) यह एक मुश्किल किरदार है. मैं कोशिश करुंगा कि मैं उन जैसा न दिखूं. मैं उनके व्यवहार को अपनाने की कोशिश करुंगा.’

जैकी ने कहा, ‘मैं उनसे (सुनील दत्त से) एक-दो बार मिला हूं. पहली बार मैं उनसे तब मिला था, जब बाबा (संजय दत्त का प्यार का नाम) ने मेरा परिचय उनसे कराया. हमारे बीच सामान्य बातचीत हुई.’ जैकी ने कहा कि हिरानी ने उनके लुक टेस्ट की तस्वीरें संजय को दिखाईं और संजय को ये पसंद आईं.

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, सुनील दत्त के किरदार के लिए सुपरस्टार आमिर खान और मेगास्टार अमिताभ बच्चन से भी संपर्क किया गया था लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव नहीं लिया.

हालांकि जैकी ने अभी फिल्म साइन नहीं की है लेकिन उनकी मानें तो यदि उनके चयन को लेकर सब ठीक रहता है तो वह अगले साल जनवरी से शूटिंग शुरु कर देंगे. फिलहाल जैकी राम गोपाल वर्मा की ‘सरकार 3′ में व्यस्त हैं. इस फिल्म में बिग बी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola