ePaper

मुझे करण जौहर की फिल्में बहुत पसंद है: सायेशा सहगल

Updated at : 03 Nov 2016 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
मुझे करण जौहर की फिल्में बहुत पसंद है: सायेशा सहगल

मुंबई: फिल्म ‘शिवाय’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सायेशा सहगल का कहना है कि उन्हें रोमांस पर आधारित फिल्में बहुत पसंद है और वह निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखना चाहती हैं. अजय देवगन की ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक ही दिन रिलीज हुई […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्म ‘शिवाय’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सायेशा सहगल का कहना है कि उन्हें रोमांस पर आधारित फिल्में बहुत पसंद है और वह निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ देखना चाहती हैं. अजय देवगन की ‘शिवाय’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक ही दिन रिलीज हुई थी.

19 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा है कि वह करण जौहर की फिल्मों की बहुत बडी प्रशंसक हैं और भविष्य में उनके साथ काम करना चाहती हैं. सायेशा ने कहा, ‘मैंने अभी तक ‘ऐ दिल है मुश्किल’ नहीं देखी है लेकिन मैं जल्द ही इसे देखूंगी. मैं वास्तव में करण जौहर की फिल्में बहुत पसंद करती हूं. करण मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं. मुझे रोमांस पर आधारित फिल्में बहुत पसंद है.’

वह संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अली, मणि रत्नम और शूजित सिरकर जैसे अन्य निर्देशकों के साथ भी काम करना चाहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola