ePaper

केआरके ने फिर किया अजय देवगन पर ऐसा कमेंट

Updated at : 29 Oct 2016 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
केआरके ने फिर किया अजय देवगन पर ऐसा कमेंट

अभिनेता अजय देवगन और कमाल राशिद खान (केआरके) के बीच लड़ाई खत्‍म होती नजर नहीं आ रही है. केआरके ने एकबार फिर कमेंट करते हुए अजय देवगन को ‘खतरनाक इंसान’ बताया है. इससे पहले भी केआरके, अजय के खिलाफ लगातार कमेंट्स करते आये हैं. बता दें कि अजय की फिल्‍म ‘शिवाय’ के रिलीज होने से […]

विज्ञापन

अभिनेता अजय देवगन और कमाल राशिद खान (केआरके) के बीच लड़ाई खत्‍म होती नजर नहीं आ रही है. केआरके ने एकबार फिर कमेंट करते हुए अजय देवगन को ‘खतरनाक इंसान’ बताया है. इससे पहले भी केआरके, अजय के खिलाफ लगातार कमेंट्स करते आये हैं. बता दें कि अजय की फिल्‍म ‘शिवाय’ के रिलीज होने से एक दिन पहले केआरके ने इसे ट्विटर पर लीक कर दिया था.

केआरके ने लिखा,’ मेरे अनुसार अजय देवगन एक बहुत ही खतरनाक इंसान है, उनके पास काला दिल है. वो बड़ी स्‍टार बनने के लिए अपने धर्म का यूज करने से भी नहीं चूकते, जबकि बॉलीवुड इन सब चीजों पर विश्‍वास नहीं रखता.’

कआके ने यह भी कहा था कि अगर शिवाय बॉक्‍स ऑफिस पर हिट होती है तो वे अजय देवगन के घर पर नौकरी करेंगे. बता दें कि ‘शिवाय’ बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्‍म ने पहले दिन 10.24 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्‍म में सायशा सहगल और एरिका कार मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola