सुपौल में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने पर जोर

Updated:
विज्ञापन
Preparations underway at Eidgah in Sheohar for Eid-ul-Adha prayers

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bakrid 2026 News: सुपौल में बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया. जिला शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भाईचारे के माहौल तक हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट.

Bakrid 2026 News: आगामी ईद-उल-जोहा यानी बकरीद 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने मिलकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की.

बकरीद को लेकर प्रशासन की बड़ी तैयारी

बैठक में बकरीद पर्व के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया. जिलाधिकारी सावन कुमार ने कहा कि इस वर्ष बकरीद 28 मई 2026 को मनाई जाएगी और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी

बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा नगर परिषद और नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

इसके अलावा जिला शांति समिति के सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन से अतिरिक्त चौकसी बरतने की मांग की.

संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों से कहा गया कि पर्व के दौरान छोटी से छोटी सूचना पर भी तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

प्रशासन ने साफ किया कि जिले में शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

भाईचारे के संदेश के साथ मनाई जाएगी बकरीद

बैठक में मौजूद अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि सुपौल में हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के वातावरण में मनाई जाएगी.

बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन