ePaper

एडवांस बुकिंग के लिए ‘शिवाय'' और ‘ऐ दिल है मुश्किल'' में मची होड़

Updated at : 27 Oct 2016 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
एडवांस बुकिंग के लिए ‘शिवाय'' और ‘ऐ दिल है मुश्किल'' में मची होड़

मुंबई: इस दीपावली पर रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मों अजय देवगन की ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी भिडंत होने जा रही है क्योंकि दोनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दोनों ही फिल्‍में 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है. मल्टीप्लेक्स मालिकों […]

विज्ञापन

मुंबई: इस दीपावली पर रिलीज हो रही दो बड़ी फिल्मों अजय देवगन की ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी भिडंत होने जा रही है क्योंकि दोनों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. दोनों ही फिल्‍में 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

मल्टीप्लेक्स मालिकों की माने तो दोनों ही फिल्मों को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. लेकिन कुछ फिल्म प्रदर्शकों का कहना है कि मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को बढ़त मिली है जबकि एकल पर्दे वाले सिनेमाघरों में ‘शिवाय’ को बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है.

‘शिवाय’ का निर्माण-निर्देशन अभिनेता अजय देवगन ने किया है जबकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के निर्माता-निर्देशक करण जौहर हैं. करण जौहर की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण वह हाल में काफी विवादों में रही थीं. फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

वहीं ‘शिवाय’ में अजय के साथ नवोदित अभिनेत्री सायशा सहगल और एरिका कार मुख्य भूमिका में हैं. ‘शिवाय’ में अजय शानदार एक्‍शन करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola