तो ''दबंग 3'' में सोनाक्षी नहीं काजोल कर सकती हैं सलमान संग रोमांस

पिछले काफी दिनों से सलमान खान की ‘दबंग 3’ सुर्खियों में हैं. फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर लगातार कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन अब जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान के आपोजिट काजोल नजर […]
पिछले काफी दिनों से सलमान खान की ‘दबंग 3’ सुर्खियों में हैं. फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर लगातार कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं. लेकिन अब जिस एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है जिसे सुनकर आप चौंक सकते हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान के आपोजिट काजोल नजर आ सकती है. काजोल को इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया है.
अगर ऐसा होता हैं तो लंबे अरसों बाद दोनों की जोड़ी एकसाथ पर्दे पर नजर आयेगी. सलमान और काजोल वर्ष 1998 की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना किया’ में नजर आये थे जिसके निर्देशन सलमान के भाई सोहेल खान थे. फिल्म में अरबाज खान ने काजोल की भाई का किरदार निभाया था. वहीं ‘दबंग 3’ के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अरबाज हैं.
वर्ष 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘दबंग’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इसी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद ‘दबंग 2’ में भी वे नजर आई. लेकिन ‘दबंग 3’ में उनके किरदार को लेकर संस्पेंस बना हुआ है. सोनाक्षी ने भी अपने बयानों में इस फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.
कुछ दिनों पहले ‘दबंग 3’ के लिए परिणीति चोपड़ा का भी नाम सामने आ रहा था. कहा जा रहा था कि परि सोना को रिप्लेस करेंगी. इसके बाद फिर एमी जैक्सन को लेकर भी कहा गया कि वो इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं. लेकिन अब कहा जा रहा है कि काजोल इस फिल्म का हिस्सा बन सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




