‘सिमरन'' की शूटिंग के दौरान घायल हुई कंगना रनौत

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत अमेरिका में अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गयीं. सूत्रों के अनुसार कल अटलांटा में फिल्म की शूटिंग के दौरान 29 वर्षीया अभिनेत्री के साथ एक मामूली हादसा हो गया. इसमें उनकी भौंहों के पास हल्का सा कट गया. कंगना के करीबी सूत्रों ने […]
मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत अमेरिका में अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गयीं. सूत्रों के अनुसार कल अटलांटा में फिल्म की शूटिंग के दौरान 29 वर्षीया अभिनेत्री के साथ एक मामूली हादसा हो गया. इसमें उनकी भौंहों के पास हल्का सा कट गया.
कंगना के करीबी सूत्रों ने एक बयान में कहा, ‘फिल्म के एक दृश्य की शूटिंग करते हुए वह मामूली रुप से जख्मी हो गयीं. उन्हें कोई बड़ी चोट नहीं आयी, खुशकिस्मती से उनकी भौंहों के नीचे हल्का जख्म हुआ लेकिन वह अब ठीक हैं और दोबारा शूटिंग शुरू कर देंगी.’
हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही ‘सिमरन’ में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री 30 साल की एक तलाकशुदा महिला प्रफुल्ल पटेल के किरदार में हैं. कंगना पहली बार इस फिल्म में एक संजीदा किरदार निभाती नजर आयेंगी. फिल्म के लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं.
इसके अलावा कंगना, विशाल भारद्वाज की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रंगून’ में नजर आयेंगी. फिल्म में सैफ अली खान और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




