देखें, कैसा है ''बिग बॉस 10'' का घर, सलमान खान ने की तस्‍वीरें शेयर

Updated at : 15 Oct 2016 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
देखें, कैसा है ''बिग बॉस 10'' का घर, सलमान खान ने की तस्‍वीरें शेयर

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन रविवार यानी 16 अक्‍टूबर से शुरू होनेवाला है. शो को एकबार फिर दर्शकों के फेवरेट अभिनेता सलमान खान होस्‍ट करनेवाले हैं. शो में आनेवाले प्रतिभागियों के बारे में भले ही कोई खुलासा नहीं किया गया हो लेकिन दबंग खान ने ‘बिग बॉस’ के घर का फर्स्‍टलुक जारी […]

विज्ञापन

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन रविवार यानी 16 अक्‍टूबर से शुरू होनेवाला है. शो को एकबार फिर दर्शकों के फेवरेट अभिनेता सलमान खान होस्‍ट करनेवाले हैं. शो में आनेवाले प्रतिभागियों के बारे में भले ही कोई खुलासा नहीं किया गया हो लेकिन दबंग खान ने ‘बिग बॉस’ के घर का फर्स्‍टलुक जारी किया है.

इस बार घर का लुक सिंपल और शानदार लग रहा है. शेयर की गई पहली दो तस्‍वीरों में सलमान का चेहरा नहीं दिख रहा है, हालांकि तीसरी तस्‍वीर में वे घर के बाहर सीधे खड़े हैं. तीनों ही तस्‍वीर घर के बाहर की है, घर का अंदर का भेद शायद कल ही खुलेगा.

undefined

‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कॉमन मैन और सेलीब्रिटी साथ-साथ रहेंगे. कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं जो घर में इंट्री पर सकते हैं लेकिन फाइनल नामों की घोषणा अभी त‍क नहीं की गई है.

undefined

बता दें कि इस घर की पहली मेहमान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगी जो शो में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ को प्रमोट करेंगी. फिल्‍म में हॉलीवुड सुपरस्‍टार विन डीजल भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola