देखें, कैसा है ''बिग बॉस 10'' का घर, सलमान खान ने की तस्वीरें शेयर

टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन रविवार यानी 16 अक्टूबर से शुरू होनेवाला है. शो को एकबार फिर दर्शकों के फेवरेट अभिनेता सलमान खान होस्ट करनेवाले हैं. शो में आनेवाले प्रतिभागियों के बारे में भले ही कोई खुलासा नहीं किया गया हो लेकिन दबंग खान ने ‘बिग बॉस’ के घर का फर्स्टलुक जारी […]
टीवी रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 10वां सीजन रविवार यानी 16 अक्टूबर से शुरू होनेवाला है. शो को एकबार फिर दर्शकों के फेवरेट अभिनेता सलमान खान होस्ट करनेवाले हैं. शो में आनेवाले प्रतिभागियों के बारे में भले ही कोई खुलासा नहीं किया गया हो लेकिन दबंग खान ने ‘बिग बॉस’ के घर का फर्स्टलुक जारी किया है.
इस बार घर का लुक सिंपल और शानदार लग रहा है. शेयर की गई पहली दो तस्वीरों में सलमान का चेहरा नहीं दिख रहा है, हालांकि तीसरी तस्वीर में वे घर के बाहर सीधे खड़े हैं. तीनों ही तस्वीर घर के बाहर की है, घर का अंदर का भेद शायद कल ही खुलेगा.
.jpg&w=3840&q=75)
‘बिग बॉस’ के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब कॉमन मैन और सेलीब्रिटी साथ-साथ रहेंगे. कई लोगों के नाम सामने आ चुके हैं जो घर में इंट्री पर सकते हैं लेकिन फाइनल नामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.
.jpg&w=3840&q=75)
बता दें कि इस घर की पहली मेहमान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण होंगी जो शो में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ को प्रमोट करेंगी. फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार विन डीजल भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




