टाइगर और दिशा पटानी के ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बोले जैकी श्रॉफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2016 11:27 AM
पिछले दिनों आई खबरों ने फैंस को निराश किया था कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप हो गया है. ऐसा कहा जा रहा था कि टाइगर की मां आयशा श्रॉफ को दिशा पसंद नहीं हैं और उन्होंने टाइगर को उससे दूर रहने के लिए कहा है. लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते […]
पिछले दिनों आई खबरों ने फैंस को निराश किया था कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का ब्रेकअप हो गया है. ऐसा कहा जा रहा था कि टाइगर की मां आयशा श्रॉफ को दिशा पसंद नहीं हैं और उन्होंने टाइगर को उससे दूर रहने के लिए कहा है. लेकिन इन खबरों पर विराम लगाते हुए जैकी श्रॉफ ने चुप्पी तोड़ी है.
टाइगर के पिता और जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि,’ मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कह रहे हैं. टाइगर और दिशा अच्छे दोस्त हैं और हम इससे बहुत खुश हैं. कृपया कर उन्हें अच्छा रहने दें.’ जैकी श्रॉफ की इस बात ने यह तो साफ कर दिया है टाइगर और दिशा एकसाथ हैं.
हालांकि टाइगर और दिशा ने कभी अपने अफेयर के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा. दोनों कई बार एकसाथ घूमते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं. बता दें इनदिनों दिशा अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘एमएस धौनी: द अन्टोल्ड स्टोरी’ से खूब तारीफें बटोर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










