ePaper

राधिका आप्टे ने सूरत में लिया गरबा का मजा

Updated at : 05 Oct 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
राधिका आप्टे ने सूरत में लिया गरबा का मजा

अहमदाबाद: नवरात्रि का समय चल रहा है जिसे लेकर बॉलीवुड में भी खासा उत्साह है. इसी क्रम में कल अभिनेत्री राधिका आप्टे सूरत पहुंची और जमकर गरबा का लुत्फ उठाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि समारोह में भाग लेने आप्टे बीती रात गुजरात के सूरत पहुंची जहां उन्हें देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल […]

विज्ञापन

अहमदाबाद: नवरात्रि का समय चल रहा है जिसे लेकर बॉलीवुड में भी खासा उत्साह है. इसी क्रम में कल अभिनेत्री राधिका आप्टे सूरत पहुंची और जमकर गरबा का लुत्फ उठाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नवरात्रि समारोह में भाग लेने आप्टे बीती रात गुजरात के सूरत पहुंची जहां उन्हें देख लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल गई. वहां मौजूद लोगों ने आप्टे का स्वागत किया और उनके साथ जमकर गरबा का मजा लिया.

आपको बता दें कि अभिनेत्री राधिका आप्टे इन दिनों अपनी फिल्म ‘पार्च्ड’ को लेकर खासे चर्चे में हैं. फिल्म में उनके किरदार को लेकर खूब तारीफ भी मिली. इसके इतर राधिका भी इस बहस में शामिल हो गयी हैं कि उरी आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को यहां काम करने की इजाजत होनी चाहिए या नहीं.

घड़ियों के प्रसिद्ध ब्रांड ‘स्वाच’ के लांच के मौके पर जब उनसे उरी हमले के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जब कोई स्विस घड़ी कंपनी देश में आ सकती है और अपने कॉर्पोरेट स्टोर खोल सकती है तो मेरा मानना है कि पाकिस्तानी कलाकार को भी यहां आना चाहिए और भारत में काम करना चाहिए हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह मेरी निजी राय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola