‘पिंक'''' से बढ़ी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाने के खयाल से डरती हूं: तापसी पन्नू

मुंबई : फिल्म ‘‘पिंक’ में अपने अभिनय को लेकर तारीफ पा रही अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि फिल्म की सफलता के बाद से अपने किरदार को लेकर वे और भी ज्यादा सचेत हो गई हैं क्योंकि वे अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती हैं.तापसी ने बताया, ‘‘फिल्म ‘बेबी’ में अपनी बीस मिनट […]
मुंबई : फिल्म ‘‘पिंक’ में अपने अभिनय को लेकर तारीफ पा रही अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि फिल्म की सफलता के बाद से अपने किरदार को लेकर वे और भी ज्यादा सचेत हो गई हैं क्योंकि वे अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती हैं.तापसी ने बताया, ‘‘फिल्म ‘बेबी’ में अपनी बीस मिनट की भूमिका के लिए मुझे बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली इसकी वजह से मुझे और भी कई फिल्में मिल गई जिनमें अगले साल आप मुझे देख सकेंगे. लेकिन ‘पिंक’ के बाद मिलने वाली प्रतिक्रिया किसी और ही स्तर पर पहुंच गई.
मैं उन उम्मीदों को पूरा करना चाहती हूं.’ 29 वर्षीय अभिनेत्री तापसी ने कहा कि किसी भी कलाकार को अपने करियर में ‘पिंक’ जैसी फिल्म विरले ही मिलती है. ऐसी खबरें हैं कि तापसी ‘पिंक’ के तेलगु संस्क्करण में भी काम करेंगी.वे नीरज पांडे की अगली फिल्म ‘‘नाम शबाना’ में भी हैं. इसे ‘‘बेबी’ के आगे की कहानी बताया जा रहा है. इसमें अक्षय कुमार मेहमान भूमिका में होंगे
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




