तो इसलिए आलिया ने छोड़ी ‘गोलमाल 4'', अजय देवगन संग नहीं करेंगी काम!

अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘गोलमाल 4’ में नजर आ सकती हैं. लेकिन खबरों के अनुसार आलिया ने इस फिल्म का ना कह दिया है. अचानक से आलिया के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं है. बताया जा रहा था […]
अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘गोलमाल 4’ में नजर आ सकती हैं. लेकिन खबरों के अनुसार आलिया ने इस फिल्म का ना कह दिया है.
अचानक से आलिया के पास इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं है. बताया जा रहा था कि करीना की जगह पर आलिया उनकी पहली पसंद थी लेकिन अचानक उन्हें क्या हुआ? इसकी एक वजह करण जौहर भी हो सकते हैं. करण और अजय देवगन के बीच चल रही टेंशन से तो सब वाकिफ ही है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसी वजह से आलिया ने इस फिल्म से अपने कदम पीछे हटा लिये हैं. बता दें कि ‘गोलमाल 4’ में अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं. जाहिर है आलिया करण को नाराज नहीं करना चाहेंगी क्योंकि उन्होंने आलिया को बॉलीवुड में लॉन्च किया था और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सुपरहिट हुई थी.
वहीं आलिया ने इस फिल्म को छोड़ने की कई वजहें बताई है. उनका कहना है कि वे अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हानियां’ की शूटिंग कर रही है जिसके कारण उनके पास ‘गोलमाल 4’ के लिए वक्त नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




