रांची में सुशांत ने धौनी की बेटी जीवा के साथ जमकर की मस्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2016 8:38 AM
रांची : अपनी बायोपिक एमएस धौनी – द अनटोल्ड स्टोरी के प्रोमोशन के सिलसिले में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी और फिल्म में धौनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत पूरी टीम के साथ रविवार को रांची में थे. इस दौरान सुशांत ने धौनी की बेटी जीवा के साथ जमकर मस्ती की. सुशांत ने […]
रांची : अपनी बायोपिक एमएस धौनी – द अनटोल्ड स्टोरी के प्रोमोशन के सिलसिले में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी और फिल्म में धौनी का किरदार निभा रहे सुशांत सिंह राजपूत पूरी टीम के साथ रविवार को रांची में थे. इस दौरान सुशांत ने धौनी की बेटी जीवा के साथ जमकर मस्ती की. सुशांत ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की. ट्विटर परशेयरकी गई इस तस्वीर में सुशांत और धौनी के साथ जीवा भी नजर आ रही है जिसके साथ सुशांत लिपटे हुए दिख रहे हैं.
आपको बता दें कि धौनी के स्कूली शिक्षकों और दोस्तों के लिए फिल्म के ट्रेलर और गानों का खास शो रविवार को आयोजित किया गया था. होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित शो के बाद धौनी अभिनेता सुशांत और निर्माता अरुण पांडेय के साथ मीडिया से रूबरू हुए. धौनी ने कहा कि फिल्म को लेकर मुझमें काफी एक्साइटमेंट है. मैं अपने पास्ट के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. कभी सोचा भी नहीं. यह फिल्म मुझ पर है. मेरी कॉलोनी में, मेरे स्कूल में, मेरी रांची में शूट की गयी है. रांची के लोग मुझे जानते हैं. मैं यहीं का हूं. पूरे नहीं, तो कम से कम आधी रांची के लोगों को तो मैं जरूर जानता हूं. मैं यहीं पला-बढ़ा. खेला-कूदा हूं. मैंने किस बॉल से कहां खेला है, यहां के लोगों को खूब पता है. शायद खड़गपुर में नौकरी के दौरान मेरी चार साल की लाइफ ही यहां के लोगों के लिए नयी चीज हो.
अब तो यहां सब अपना-अपना लगता है : सुशांत
https://twitter.com/itsSSR/status/780002623042621441
पापा ने कहा था एक दिन की पढ़ाई से कुछ नहीं होता
फिल्म बताएगी कि बड़ा कैसे बना जाता है : अरुण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










