बोलीं सैयामी, ‘हर्ष को मुझसे ज्यादा तवज्जो मिलना स्वभाविक है, क्योंकि...''
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2016 9:46 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अभिनेत्री सैयामी खेर और हर्षवर्द्धन कपूर दोनों नवोदित कलाकार आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. सैयामी का कहना है कि वह अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं और लोगों को उनमें ज्यादा दिलचस्पी होना स्वभाविक है. दोनों ही कलाकार फिल्मी परिवार से आते हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अभिनेत्री सैयामी खेर और हर्षवर्द्धन कपूर दोनों नवोदित कलाकार आगामी फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. सैयामी का कहना है कि वह अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हैं और लोगों को उनमें ज्यादा दिलचस्पी होना स्वभाविक है.
दोनों ही कलाकार फिल्मी परिवार से आते हैं. राकेश ओमप्रकाश मेहरा की रोमांटिक फिल्म ‘मिर्जिया’ की कहानी और मुख्य कलाकारों विशेषकर हर्षवर्द्धन की काफी चर्चा रही है. यह फिल्म लोककथा ‘मिर्ज्या-साहिबान’ पर आधारित है.
दो अभिनेताओं के बीच कम सुर्खियां मिलने से उनकी सोच के बारे में पूछे जाने पर सैयामी ने बताया, ‘यह होना स्वभाविक है. यह प्राकृतिक है. आखिरकार वह भारत के महान अभिनेताओं में से एक के बेटे हैं.’
उन्होंने बताया, ‘मैं उनके बचपन के बारे में जानना चाहती थी. वास्तव में अनिल कपूर के बेटे के लांचिंग को लेकर दूसरे लोगों की तरह मैं भी उत्साहित थी.’ सैयामी खेर अभिनेत्री शबाना आजमी और तन्वी आजमी की रिश्तेदार हैं. ‘मिर्जिया’ 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




