ePaper

सुशांत संग अफेयर वाली अफवाहों पर कृति सैनन ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 22 Sep 2016 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत संग अफेयर वाली अफवाहों पर कृति सैनन ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के सह-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके संबंधों को लेकर फैल रही अफवाहों की वजह से आजकल सूर्खियों में है. इस पर कृति का कहना है कि वो ऐसी अफवाहों से निपटना सीख गईं हैं. उनका कहना है कि ऐसी चीजें इस फिल्म इंडस्ट्री का […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के सह-अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनके संबंधों को लेकर फैल रही अफवाहों की वजह से आजकल सूर्खियों में है. इस पर कृति का कहना है कि वो ऐसी अफवाहों से निपटना सीख गईं हैं.

उनका कहना है कि ऐसी चीजें इस फिल्म इंडस्ट्री का ही एक हिस्सा है और वह इन सब चीजों का सामना कर सकती है व इससे निपट सकती है. कृति ने फिल्म ‘हीरोपंती’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उन्होंने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया था.

इसके बाद वह शाहरुख खान-काजोल अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ में वरण धवन के साथ रोमांस करती हुई दिखीं. अब वह अगली बार एक रोमांटिक फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत है.

कृति ने बताया, ‘इस तरह की प्रेम-संबंधों की कहानियां और अफवाहें इस फिल्म इंडस्ट्री का ही भाग है, इसका हिस्सा है. यह मेरी तीसरी फिल्म है और इसी तरह की एक कहानी बहुत अच्छे से बनाई गई है. मैंने अफवाहों से निपटना सीख लिया है और इससे भी निपट लूंगी.’

‘हीरोपंती’ की यह नवोदित अभिनेत्री इस फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बाहरी कलाकार है जो बॉलीवुड में कथित रुप से फैलाए गए इन अफवाहों का सामना करना सीख रही है जिसकी वह आदी हो चुकी है.

उन्होंने कहा, ‘अब मैं इसकी आदी हो चुकी हैं’, उनका मानना है कि ऐसी चीजें अपने काम पर से ध्यान को हटाती है. कृति ने कहा, ‘मेरी फिल्म आने वाली है. मेरा मानना है कि मेरा काम बोलेगा व अपने काम से जवाब दूंगी.’ फिल्म ‘राब्ता’ के जरिये दिनेश विजन निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं. यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज हो रही है.

कृति की आनेवाली फिल्मों में निखिल आडवानी की ‘लखनउ सेंट्रल’ है जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर है और इसके अलावा ‘बरेली की बर्फी’ भी हैं जिसमें वह आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव के साथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola