झू झू ने छोड़ी सलमान की ‘ट्यूबलाइट'' की शूटिंग, Hong kong में कर रही हैं दूसरी फिल्‍म

Updated at : 22 Sep 2016 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
झू झू ने छोड़ी सलमान की ‘ट्यूबलाइट'' की शूटिंग, Hong kong में कर रही हैं दूसरी फिल्‍म

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही हैं. सलमान यहां शूटिंग के साथ-साथ रिवर-राफ्टिंग को भी इंज्‍वॉय कर रहे हैं. वहीं फिल्‍म में लीड रोल निभा रही चाईनीज अभिनेत्री झू झू ने इस फिल्‍म की शूटिंग छोड़ दी है और हॉन्‍गकॉन्‍ग में अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग कर […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही हैं. सलमान यहां शूटिंग के साथ-साथ रिवर-राफ्टिंग को भी इंज्‍वॉय कर रहे हैं. वहीं फिल्‍म में लीड रोल निभा रही चाईनीज अभिनेत्री झू झू ने इस फिल्‍म की शूटिंग छोड़ दी है और हॉन्‍गकॉन्‍ग में अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग कर रही हैं.

अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि झू झू ने यह फिल्‍म छोड़ दी है तो जरा रुकिये. दरअसल मनाली में की जा रही शूटिंग शेड्यूल में झू झू की कोई भूमिका नहीं है. चार हफ्तों के शूटिंग शेड्यूल में यहां जिस सीन्‍स की शूटिंग हो रही है उसमें सिर्फ सलमान और सो‍हेल की जरुरत है. यह कारण है कि झू झू ने अपनी अगली फिल्‍म की शूटिंग कर दी है.

जैसे ही मनाली में शूटिंग खत्‍म होगी, झू झू भी हॉन्‍ग कॉन्‍ग से वापस यहां अपनी बाकी सीन्‍स की शूटिंग करेंगी. फिल्‍म के युद्ध और रोमांटिक सीन्‍स की शूटिंग लेह और कश्‍मीर के कुछ हिस्‍सों में होनेवाली थी, जिसमें लेह की शूटिंग पूरी हो चुकी है और कश्‍मीर में शूटिंग होना बाकी है. फिल्‍म में सलमान और झू झू के बीच कई लव मेकिंग सीन्‍स भी होंगे.

कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में पहली बार सलमान डिफ्रेंड लुक और अलग तरह के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola