ePaper

टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान सनी लियोनी ने किया कुछ ऐसा, उठे सवाल ?

Updated at : 13 Sep 2016 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान सनी लियोनी ने किया कुछ ऐसा, उठे सवाल ?

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने कि लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. हाल ही में सनी लियोनी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में रैंपवॉक किया. लेकिन हाल ही में टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनपर सवाल उठ रहे […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोनी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने कि लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. हाल ही में सनी लियोनी ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में अर्चना कोचर द्वारा डिजाइन किए गए गाउन में रैंपवॉक किया. लेकिन हाल ही में टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान उन्‍होंने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उनपर सवाल उठ रहे हैं.

दरअसल टोरंटो फिल्‍म फेस्टिवल के दौरान सनी लियोनी के लाईफ पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर था. लेकिन सनी लियोनी इस प्रीमियर में नहीं पहुंची, जिसके बाद वो सवालों के घेरे में आ गई हैं. इस डॉक्‍यूमेंट्री में सनी लियोनी के एक पॉर्न स्‍टार से लेकर बॉलीवुड में डेब्‍यू करने तक के सफर को दिखाया गया है.

बता दें कि दो घंटे की इस डॉक्‍यूमेंट्री को फोटोग्राफर दिलीप मेहता ने डायरेक्‍ट किया है. सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने इसमें काम भी किया है. लेकिन प्रीमियर के दौरान दोनों नहीं दिखे. बताया जा रहा है कि प्रीमियर से पहले दिलीप मेहता ने एक लंच आयोजन किया था, जिसमें सनी और वेबर दोनों मौजूद थे. लेकिन इसके बाद रात को प्रीमियर में दोनों नहीं दिखे.

वहीं वेबर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा उनकी फैमिली में एक फंक्‍शन था, जिसकी प्‍लानिंग सनी लियोनी ने पहले ही कर ली थी. वो इस फंक्‍शन को मिस नहीं करना चाहती थीं इसलिए प्रीमियर को मिस करना पड़ा. लेकिन सुनने में ये भी आ रहा है कि सनी लियोनी के कैंप को इस बात का डर है कि कहीं यह डॉक्‍यमेंट्री उनके बॉलीवुड करियर को न नुकसान पहुंचा दे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola