ePaper

दीपिका के दीवाने हैं ‘चैपिंयन'' ड्वेन ब्रावो

Updated at : 10 Sep 2016 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
दीपिका के दीवाने हैं ‘चैपिंयन'' ड्वेन ब्रावो

मुंबई: ‘तुम बिन 2′ से हिन्दी फिल्मों में सिंगर के तौर पर डेब्‍यू कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाडी ड्वेन ब्रावो का कहना है कि उन्‍हें दीपिका पादुकोण बेहद पसंद है. साथ ही शाहरुख खान और सलमान खान ने 25 साल के फिल्म करियर में जो सफलता हासिल की है वह उनके लिए प्रेरणादायक है. […]

विज्ञापन

मुंबई: ‘तुम बिन 2′ से हिन्दी फिल्मों में सिंगर के तौर पर डेब्‍यू कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेट खिलाडी ड्वेन ब्रावो का कहना है कि उन्‍हें दीपिका पादुकोण बेहद पसंद है. साथ ही शाहरुख खान और सलमान खान ने 25 साल के फिल्म करियर में जो सफलता हासिल की है वह उनके लिए प्रेरणादायक है.

ड्वेन ने यहां कहा, ‘मुझे हिन्दी फिल्मों और कलाकारों की जानकारी है. मैं शाहरुख खान, सलमान खान से प्रेरित होता हूं. वे मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं. मैं उनकी सफलता के लिए उनकी सराहना करता हूं. वे दुनिया में भी लोकप्रिय हैं.’

उन्होंने कहा, ‘अभिनेत्रियों में मुझे दीपिका पादुकोण पसंद हैं. मैंने ‘माई नेम इज खान’ जैसी कुछ हिन्दी फिल्में देखी हैं. यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है.’ ब्रावो फिल्म में ‘जैगर बॉम्ब’ नाम का गाना गा रहे हैं जिसकी आज उपनगरीय मुंबई के एक नाइटक्लब में शूटिंग की जा रही है.

ब्रावो के साथ गाने में फिल्म के मुख्य कलाकार नेहा शर्मा, आशिम गुलाटी और आदित्य सील भी गाने में दिखेंगे. ‘तुम बिन 2′ इस साल नवंबर में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola