ePaper

दिल्‍ली के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं सोनम कपूर, लेकिन किसी को...

Updated at : 30 Aug 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्‍ली के बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं सोनम कपूर, लेकिन किसी को...

अभिनेत्री सोनम कपूर एकबार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वो किसी फिल्‍म को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. खबरों की मानें तो सोनम इनदिनों दिल्‍ली के एक बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं. दोनों पिछले दो सालों से एकदूसरे के साथ है लेकिन किसी को […]

विज्ञापन

अभिनेत्री सोनम कपूर एकबार फिर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वो किसी फिल्‍म को लेकर नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. खबरों की मानें तो सोनम इनदिनों दिल्‍ली के एक बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट कर रही हैं. दोनों पिछले दो सालों से एकदूसरे के साथ है लेकिन किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई.

सोनम और आनंद को किसी पार्टी या किसी इवेंट में साथ-साथ नहीं देखा गया है. सोनम सबसे नजरें बचाकर उनसे मिलती हैं. बता दें कि आनंद फैशन वर्ल्‍ड से हैं और उनकी फैमिली भी फैशन इंडस्‍ट्री से ताल्‍लुक रखती हैं. हाल ही उन्‍होंने ‘Bhane’ नाम का लेबल लॉन्‍च किया है.

undefined

आनंद ने अमेरिका के व्‍हार्टन बिजनेस स्‍कूल से पढ़ाई की है. पिछले दिनों अपने एक बयान में सोनम ने ‘Bhane’ को अपने फेवरेट ब्रांड्स में से एक बताया था. फैशन दीवा ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है.

वहीं सोनम की प्रोफेशनल लाईफ के बारे में बात करें तो वे इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में वे एक कॉजेल गोइंग स्‍टूडेंट का किरदार निभाती नजर आयेंगी. उनकी पिछली फिल्‍म ‘नीरजा’ थी जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola