ePaper

रणबीर के साथ बसाया आशियाना छोड़ रहीं कैटरीना, अब लौटेंगी...

Updated at : 27 Aug 2016 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर के साथ बसाया आशियाना छोड़ रहीं कैटरीना, अब लौटेंगी...

पिछले दिनों कैटरीना कैफ को लेकर खबरें थीं वो खुद के लिए नये घर की तलाश कर रही हैं और एक बांग्‍ला लेने का मन बना चुकी हैं. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्‍होंने यह इरादा बदल दिया है. कैटरीना जल्‍द ही उस फ्लैट को छो़ड़नेवाली हैं जिसमें वे रणबीर कपूर के […]

विज्ञापन

पिछले दिनों कैटरीना कैफ को लेकर खबरें थीं वो खुद के लिए नये घर की तलाश कर रही हैं और एक बांग्‍ला लेने का मन बना चुकी हैं. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि उन्‍होंने यह इरादा बदल दिया है. कैटरीना जल्‍द ही उस फ्लैट को छो़ड़नेवाली हैं जिसमें वे रणबीर कपूर के साथ रह रही थीं.

रणबीर कैटरीना से ब्रेकअप के बाद इस फ्लैट को पहले ही छोड़ चुके हैं और अपने माता-पिता के पास शिफ्ट हो गये हैं. वहीं कैटरीना यहीं रह रही थी. यह फ्लैट रणबीर-कैटरीना ने किराये पर लिया था. दोनों एकसाथ इसी फ्लैट में रहते थे.

कैटरीना बांद्रा में कार्टर रोड स्थित फ्लैट में रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि वो अक्‍टूबर में अपने पुराने फ्लैट में शिफ्ट हो जायेंगी जो बांद्रा में ही है. अब कैटरीना ने नया बंग्‍ला खरीदने का मन क्‍यों बदल दिया यह तो वे ही जानती है लेकिन हो सकता है वो मुंबई से बाहर घर लेना चाहती हो.

कैटरीना फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 9 सितंबर को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola