ePaper

‘सरकार 3'' का हिस्सा नहीं होंगे अभिषेक-ऐश्वर्या, पहली झलक 26 अगस्‍त को...

Updated at : 20 Aug 2016 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
‘सरकार 3'' का हिस्सा नहीं होंगे अभिषेक-ऐश्वर्या, पहली झलक 26 अगस्‍त को...

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि ‘सरकार’ के तीसरे भाग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगे. फिल्म के दूसरे भाग ‘सरकार राज’ में वे दोनों थे. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह फिल्म की पहली झलक 26 अगस्त को जारी करेंगे. निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘सरकार-3 की पहली […]

विज्ञापन

मुंबई: फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि ‘सरकार’ के तीसरे भाग में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन नहीं होंगे. फिल्म के दूसरे भाग ‘सरकार राज’ में वे दोनों थे. राम गोपाल वर्मा ने बताया कि वह फिल्म की पहली झलक 26 अगस्त को जारी करेंगे.

निर्देशक ने ट्वीट किया, ‘सरकार-3 की पहली झलक 26 अगस्त को…कहानी के मुताबिक अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों ही इसका हिस्सा नहीं होंगे.’

‘सरकार’ श्रृंखला का पहला भाग 2005 में रिलीज हुआ था जिसमें अमिताभ बच्चन थे. बिग बी के आगामी थ्रिलर में होने या न होने की अभी कोई जानकारी नहीं है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘सरकार-3 पहली दोनों फिल्मों से कई अधिक रोमांचक होगी…फिल्म के अन्य कलाकारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी….’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola