जानें, क्‍यों ‘दबंग 3'' में सलमान संग नहीं दिखना चाहती काजोल ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2016 12:31 PM

विज्ञापन

डायरेक्‍टर अरबाज खान की आगामी फिल्‍म ‘दंबग 3’ इनदिनों खूब सूर्खियां बटोर रही है. फिल्‍म में लीड रोल तो सलमान खान निभायेंगे लेकिन अभिनेत्री की तलाश जारी है. अरबाज ने यह तो कंफर्म कर दिया है कि फिल्‍म में दो अभिनेत्रि‍यां होंगी. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा तो होंगी लेकिन दूसरी अभिनेत्री कौन बनेंगी इस पर […]

विज्ञापन

डायरेक्‍टर अरबाज खान की आगामी फिल्‍म ‘दंबग 3’ इनदिनों खूब सूर्खियां बटोर रही है. फिल्‍म में लीड रोल तो सलमान खान निभायेंगे लेकिन अभिनेत्री की तलाश जारी है. अरबाज ने यह तो कंफर्म कर दिया है कि फिल्‍म में दो अभिनेत्रि‍यां होंगी. फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा तो होंगी लेकिन दूसरी अभिनेत्री कौन बनेंगी इस पर संस्‍पेंस बरकरार है.

ऐसा कहा जा रहा था कि अरबाज ने इस किरदार के लिए अभिनेत्री काजोल से संपर्क किया गया था. लेकिन कजोल ने इस फिल्‍म में काम करने से इनकार कर दिया. काजोल का मानना है कि सलमान के सामने उनका यह बहुत रोल फीका है इसलिये वो यह किरदार नहीं निभाना चाहतीं.

वहीं जब अरबाज से इस बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने इसे बकवास बताया. ऐसा कहा जा रहा है कि काजोल को ऑफर किया गया यह रोल बेहद दमदार है और अरबाज चाहते हैं कि इस किरदार को कोई बड़ी अभिनेत्री निभाये. वहीं काजोल ने लंबे समय बाद ‘दिलवाले’ से वापसी की थी लेकिन कोई खास अच्‍छा अनुभव नहीं रहा. अब वे सोच-समझकर फिल्‍में करना चाहती हैं.

काजोल को जो रोल ऑफर हुआ था वो निगेटिव किरदार का था. लेकिन वे फिल्‍म में इससे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण रोल चाहती थी. दरअसल काजोल फिल्‍में चुनने के मामले में बहुत चूजी है. वे इससे पहले ‘3 इडियट्स’ और ‘मोहब्‍बतें’ जैसी फिल्‍में भी ठुकरा चुकी हैं.

सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में फिल्‍म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. वे ‘दबंग 2’ का भी हिस्‍सा रहीं थी. ‘दबंग’ से उन्‍हें बॉलीवुड में खासा पहचान मिली. खबरें तो यह भी आ रही थी ‘दंबग 3’ में सोनाक्षी नहीं होगी. लेकिन अपने हालिया बयान में अरबाज ने कहा कि सोनाक्षी भी इस फिल्‍म का हिस्‍सा है और वो खुद भी अपने पुराने किरदार में दिखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola