कैटरीना ने दिये ब्रेकअप से उबरने के टिप्‍स, जानें क्‍या कहा ?

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 12:13 PM

विज्ञापन

हाल ही में कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है. लेकिन कैटरीना ने आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ से धमाकेदार वापसी की है. फिल्‍म के गाने ‘काला चश्‍मा’ में बेहद खूबसूरत और स्लिम नजर आ रही हैं. सोचने वाली बात है कि कैटरीना ने खुद को ऐसे हालात से कैसे निकाला. तो […]

विज्ञापन

हाल ही में कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर के साथ ब्रेकअप हुआ है. लेकिन कैटरीना ने आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ से धमाकेदार वापसी की है. फिल्‍म के गाने ‘काला चश्‍मा’ में बेहद खूबसूरत और स्लिम नजर आ रही हैं. सोचने वाली बात है कि कैटरीना ने खुद को ऐसे हालात से कैसे निकाला. तो वहीं कैटरीना ने इसका हेल्‍दी तरीका निकाला है.

‘काला चश्‍मा’ में उनकी टोन्ड ऐब्स इस बात का सबूत हैं कि उन्‍होंने इस फिल्‍म को लेकर खूब मेहनत की है. कैटरीना का इस बारे में कहना है कि जिम जाओ और क्रंच मारो. इस गाने में कैटरीना का लुक बेहद शानदार नजर आ रहा है. लगता है कैटरीना अपना पूरा ध्‍यान अपने करियर की ओर लगाना चाहती हैं.

कैटरीना ऐसे लोगों के लिए प्रेरणास्‍त्रोत हैं जो ब्रेकअप के बाद अनहेल्‍दी खाना खाकर अनफिट हो जाते हैं और अपने करियर की ओर ध्‍यान नहीं देते. कैटरीना और रणबीर की लवस्‍टोरी से सभी वाकिफ थे ऐसे में अचानक ब्रेकअप होने के बाद कैटरीना ने खुद को संभाला है और शानदार वापसी की है.

‘बार बार देखो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें वे बिकनी लुक में बेहद हॉट नजर आ रही हैं. सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ उनकी कैमेस्‍ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है. दोनों की जोड़ी पहली बार इस फिल्‍म में एकसाथ नजर आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola