ePaper

इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या ने दिया इंटीमेट सीन, बच्‍चन फैमिली नाराज

Updated at : 01 Aug 2016 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
इस फिल्‍म में ऐश्‍वर्या ने दिया इंटीमेट सीन, बच्‍चन फैमिली नाराज

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय इनदिनों फिल्‍ममेकर करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रही है. ऐसे में उन्‍होंने कुछ कर दिया है जिससे बच्‍चन फैमिली उनसे नाराज हो गई है. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा भी लीड रोल में हैं. दरअसल फिल्‍म में ऐश्‍वर्या और रणबीर के बीच कुछ […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्‍वर्या राय इनदिनों फिल्‍ममेकर करण जौहर की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रही है. ऐसे में उन्‍होंने कुछ कर दिया है जिससे बच्‍चन फैमिली उनसे नाराज हो गई है. फिल्‍म में रणबीर कपूर, अनुष्‍का शर्मा भी लीड रोल में हैं.

दरअसल फिल्‍म में ऐश्‍वर्या और रणबीर के बीच कुछ इंटीमेंट सीन फिल्‍माये गये है जो बच्‍चन फैमिली को पसदं नहीं आया. उन्‍होंने फिल्‍म से ऐसे सीन्‍स को हटाने के लिए कहा है. रणबीर और ऐश्‍वर्या के बीच लिपलॉक सीन भी फिल्‍माया गया है.

सूत्रों की मानें तो ऐश्‍वर्या ने फिल्‍म में इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था लेकिन करण ने उन्‍हें मना लिया. लेकिन अब बच्‍चन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ऐश्‍वर्या के इंटीमेट सीन देने से बच्‍चन फैमिली नाराज हुई है.

इससे पहले भी फिल्‍म ‘धूम 2’ के दौरान ऐश्‍वर्या और रितिक रोशन के बीच लिपलॉक सीन फिल्‍माया गया था जिसे लेकर बच्‍चन परिवार ने नाराजगी जताई थी. इस फिल्‍म के बाद ऐश्‍वर्या ने किसी भी फिल्‍म में इंटीमेट सीन नहीं दिया.

फिल्‍म 28 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है. अब देखना ये है कि फिल्‍म में ऐश और रणबीर का ये इंटीमेट सीन रहेगा यह हट जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola