पाकिस्तान में बैन हुई ‘ढिसूम'', बोले वरुण- ‘गलत फैसला...''

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस बात को लेकर बेहद निराश है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘ढिसूम’ पाकिस्तान में बैन हो गई है. उन्होंने कहा है कि फिल्म में किसी भी देश को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है. फिल्म में वरुण के अलावा जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं. वरुण […]
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इस बात को लेकर बेहद निराश है कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘ढिसूम’ पाकिस्तान में बैन हो गई है. उन्होंने कहा है कि फिल्म में किसी भी देश को गलत तरीके से नहीं दिखाया गया है. फिल्म में वरुण के अलावा जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं.
वरुण ने फिल्म में जुनैद अंसारी नामक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा,’ पाकिस्तान में ‘ढिसूम’ के बैन होने से काफी निराश हूं. मुझे नहीं लगता कि फिल्म में किसी भी देश की गलत छवि को पेश किया गया है. यह गलत फैसला है.’
Really upset that #Dishoom is banned in pakistan. I don't think the film eventually shows any country in a bad light. It's a wrong decision
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 30, 2016
फिल्म की कहानी एक क्रिकेटर के आसपास घूमती है जिसका अपहरण हो जाता है. उसे ढूढ़ने की जिम्मेदारी दो पुलिसकर्मियों को सौंपी जाती है. इन्हीं दो पुलिसकर्मियों का किरदार जॉन और वरुण ने निभाया है. फिल्म ने पहले दिन 11.05 करोड़ रुपये की कमाई की है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




