ePaper

‘पवित्र रिश्‍ता'' के इस कोस्‍टार के साथ बढ़ रही है अंकिता लोखंडे की नजदीकियां

Updated at : 29 Jul 2016 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
‘पवित्र रिश्‍ता'' के इस कोस्‍टार के साथ बढ़ रही है अंकिता लोखंडे की नजदीकियां

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप को काफी लंबा समय बीत गया है. लगता है दोनों एकदूसरे को भूलकर अपने-अपने रास्‍तों में आगे बढ़ गये हैं. अब खबरें आ रही है कि अंकिता की नजदीकियां इनदिनों ‘पवित्र रिश्‍ता’ के कोस्‍टार के साथ बढ़ रही है. दरअसल करन मेहरा और अंकिता को […]

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप को काफी लंबा समय बीत गया है. लगता है दोनों एकदूसरे को भूलकर अपने-अपने रास्‍तों में आगे बढ़ गये हैं. अब खबरें आ रही है कि अंकिता की नजदीकियां इनदिनों ‘पवित्र रिश्‍ता’ के कोस्‍टार के साथ बढ़ रही है.

दरअसल करन मेहरा और अंकिता को टीवी जगत में एक ही साथ पहचान मिली थी. खबरों की मानें तो करन और अंकिता चिल आउट करते नजर आ रहे हैं. हाल ही में करन को मुंबई के वीरा देसाई रोड पर देखा गया था, जहां वे फोन पर बात कर रहे थे और किसी का इंतजार भी. ये कोई और नहीं बल्कि अंकिता थीं.

undefined

कुछ ही देर में वहां अंकिता पहुंची और दोनों एपांयर बिल्डिंग की ओर बढ़ गये जहां करन रहते हैं. अब दोनों के बीच सिर्फ दोस्‍ती है या कुछ और यह तो वे दोनों ही बेहतर जानते हैं. कुछ दिनों पहले कुशाल के साथ भी अंकिता की तस्‍वीरें सामने आई थी जिसमें वे इंज्‍वॉय करते नजर आ रहे थे.

कुछ समय पहले सुशांत का नाम भी उनकी आगामी फिल्‍म ‘राब्‍ता’ की कोस्‍टार कृति सैनन के साथ जोड़ा जा रहा था. लेकिन सुशांत ने ऐसी खबरों को महज अफवाह बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola