ePaper

शाहरुख-आलिया की ‘डियर जिंदगी'' का पोस्‍टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्‍म ?

Updated at : 20 Jul 2016 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख-आलिया की ‘डियर जिंदगी'' का पोस्‍टर जारी, जानें कब रिलीज होगी फिल्‍म ?

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोडी जल्‍द ही आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखाई देगी. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बडे पर्दे पर दिखेंगे. पोस्‍टर के रिलीज करने के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आलिया भट्ट की जोडी जल्‍द ही आगामी फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में दिखाई देगी. गौरी शिंदे के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म को पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब ये दोनों कलाकार एकसाथ बडे पर्दे पर दिखेंगे.

पोस्‍टर के रिलीज करने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है. फिल्म 25 नवंबर को रिलीज हो रही है.

आलिया ने ट्विटर पर इस फिल्म की एक फोटो के साथ एक नोट साझा किया. इस फोटो में आलिया और शाहरुख किसी चीज के बारे में गंभीरता पूर्वक बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

सूत्रों की मानें तो फिल्म में शाहरख खान आलिया को उसकी जिंदगी और रिश्तों का तलाशने में मदद करेंगे. इस फिल्म में आदित्य राय कपूर, अली जफर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी भी भूमिका निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola