ePaper

जानें, संगीत सेरेमनी में दिव्‍यांका के लिए कौन सा गाना ‘DEDICATE'' करेंगे विवेक ?

Updated at : 07 Jul 2016 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, संगीत सेरेमनी में दिव्‍यांका के लिए कौन सा गाना ‘DEDICATE'' करेंगे विवेक ?

टीवी की जानीमानी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी इनदिनों विवेक दहिया संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दिव्‍यांका और विवेक 8 जुलाई को विवाह बंधने में बंधेंगे. वहीं 6 जुलाई को मेहंदी की रस्‍म की गई जिसमें दिव्‍यांका पीले रंग की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आई.आज संगीत सेरेमनी है और ऐसे भी फैंस जानना […]

विज्ञापन

टीवी की जानीमानी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी इनदिनों विवेक दहिया संग शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दिव्‍यांका और विवेक 8 जुलाई को विवाह बंधने में बंधेंगे. वहीं 6 जुलाई को मेहंदी की रस्‍म की गई जिसमें दिव्‍यांका पीले रंग की ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत नजर आई.आज संगीत सेरेमनी है और ऐसे भी फैंस जानना चाहते हैं कि विवेक दिव्‍यांका के लिए कौन सा डैडीकेट (dedicate) करना चाहेंगे.

वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत के दौरान विवेक ने कहा,’ मैं हर रोज फिल्‍म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का गाना ‘आज उनसे मिलन है…’ सुनता हूं. कुछ ऐसे ही गाने संगीत सेरेमनी में होंगे. इस गाने की ये लाइनें ‘…और उनको दुआएं देते चलें, थोड़ी गुजिया-वूजिया लेते चलें, थोड़ी बर्फी-वर्फी लेते चलें’ मुझे बहुत पसंद है.’

undefined

यह समारोह भोपाल में हुआ और दिव्‍यांका ने इस मौके पर खूब मस्‍ती की.

undefined

उनकी कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

undefined

टीवी सीरीयल ‘ये है मोहब्‍बतें’ को लेकर वैसे भी दिव्‍यांका घर-घर में फेमस है ऐसे में उनकी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है.

undefined

मेहंदी की रस्‍म के दौरान दिव्‍यांका ने कैमरे के सामने कई पोज भी दिये.

undefined

शादी में दिव्‍यांका लाल रंग के लहंगे और विवेक शेरवानी में होंगे. शादी के बाद दोनों इंडस्‍ट्री के दोस्‍तों को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्‍शन भी देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola