अब अभिनय करती नजर आयेंगी सिंगर सुनिधि चौहान, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2016 4:46 PM

विज्ञापन

मुंबई : जानीमानी गायिका सुनिधि लघु फिल्म ‘प्लेइंग प्रिया’ के साथ अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का निर्देशन ‘लेकर हम दिवाना दिल’ के निर्देंशक आरिफ अली ने किया है. ‘प्लेइंग प्रिया’ शहर में आधारित एक फैंटसी-थ्रिलर है. फिल्म जल्द ही डिजिटल मंच पर रिलीज होगी. मशहूर […]

विज्ञापन

मुंबई : जानीमानी गायिका सुनिधि लघु फिल्म ‘प्लेइंग प्रिया’ के साथ अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखने को पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म का निर्देशन ‘लेकर हम दिवाना दिल’ के निर्देंशक आरिफ अली ने किया है.

‘प्लेइंग प्रिया’ शहर में आधारित एक फैंटसी-थ्रिलर है. फिल्म जल्द ही डिजिटल मंच पर रिलीज होगी. मशहूर गीत ‘शीला की जवानी’ की 32 वर्षीय गायिका ने अपने इस नए काम को लेकर अपने उत्साह को साझा किया.

सुनिधि ने एक बयान में कहा, ‘मैं हमेशा से अभिनय करना चाहती थी…पर मैंने कभी नहीं सोचा था कि इसमें मुझे इतना मजा आएगा. ये पूरा अनुभव बेहतरीन था.’

निर्देशक अली ने कहा, ‘सुनिधि में थ्रिलर, गंभीर फिल्में और अलग तरह के किरदार निभाने के गुण हैं. इसलिए जब मैंने उन्हें फिल्म के बारे में बताया…तो उन्हें यह विचार काफी पसंद आया और वह इसमें अभिनय करने को तैयार हो गई.’

फिल्म के निर्माण में डिजिटल कंटेंट स्टूडियो, हमारामुवी ने मदद की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola