बोलीं प्रियंका चोपड़ा,‘ मैं कभी डेट पर नहीं गई...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jul 2016 3:26 PM
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अपने लव-लाईफ को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं. ‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीया अभिनेत्री ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम […]
लॉस एंजिलिस : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा अपने लव-लाईफ को लेकर कभी भी खुलकर बात नहीं करती हैं मगर हॉलीवुड में मिली सफलता से उत्साहित अभिनेत्री ने कहा कि वह कभी अचानक किसी के साथ डेट पर नहीं गई हैं.
‘क्वांटिको’ की 33 वर्षीया अभिनेत्री ने ‘इनस्टाइल’ पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अपने प्रेम जीवन पर बातें की. प्रियंका ने कहा, ‘मैं कभी डेट पर नहीं गई. मैं हमेशा संबंध में रही.’ उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अचानक से डेट पर चले जाने की अवधारणा भारत में नहीं है.
उन्होंने कहा, ‘यह बहुत अलग है. आप किसी का पसंद करते हैं, आप एक दूसरे को रिझाते हैं, आप एक रिश्ते में आते हैं. आप एक दूसरे के प्रति जवाबदेह होते हैं, जबकि डेटिंग की जवाबदेही नहीं होती है. हे भगवान, मैं नहीं जानती हूं कि मैं कभी यह कर पाउंगी.’
प्रियंका का नाम पूर्व में शाहिद कपूर और हरमन बावेजा के साथ जोडा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










