ePaper

क्‍यों यामी से बढ़ रही है पुलकित की दूरियां ?

Updated at : 25 Jun 2016 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों यामी से बढ़ रही है पुलकित की दूरियां ?

पुलकित सम्राट और यामी गौतम के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. ‘सनम रे’ में एकसाथ नजर आने के बाद दोनों कई कार्यक्रमों में एकदूसरे की खूब तारीफें की. लेकिन अब खबरें आ रही है कि इस रिश्‍ते में दूरी आ गई है और इस दूरी का कारण रितिक रोशन को माना जा […]

विज्ञापन

पुलकित सम्राट और यामी गौतम के अफेयर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है. ‘सनम रे’ में एकसाथ नजर आने के बाद दोनों कई कार्यक्रमों में एकदूसरे की खूब तारीफें की. लेकिन अब खबरें आ रही है कि इस रिश्‍ते में दूरी आ गई है और इस दूरी का कारण रितिक रोशन को माना जा रहा है.

दरअसल रितिक और यामी इनदिनों संजय गुप्‍ता की आगामी फिल्‍म ‘काबिल’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में दोनों के बीच कई इंटीमेट सीन होंगे लेकिन पुलकित नहीं चाहतें कि यामी रितिक के साथ कोई ऐसा सीन करे. खबरों की मानें तो यामी फिल्‍म की शूटिंग में बहुत ज्‍यादा बिजी है और वो पुलकित को समय नहीं दे पा रही है.

यामी अपने काम को लेकर पूरी तरह फोकस कर रही है इसलिये शूटिंग से फुर्सत भी मिलती है तो वह सेट पर ही रहती हैं. लेकिन लगता है यह बात पुलकित को निराश कर रही है. वहीं यामी अपने काम को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती हैं क्‍योंकि उनको लगता है यह उनके करियर का बेहतरीन समय है.

पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि पुलकित और यामी का रिश्‍ता उनके (यामी) परिवारवालों को भी पसंद नहीं आ रहा है जिसकी वजह है पुलकित का शादीशुदा होना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola