54 साल पुराना घर, क्यों दो अलग-अलग किचन… कैसा है हेमा मालिनी का ड्रीम होम?
हेमा मालिनी का घर, फोटो- कर्ली टेल्स यूट्यूब
Hema Malini House: ईशा देओल ने पहली बार हेमा मालिनी के 54 साल पुराने बंगले ‘अद्वितीय’ की झलक दिखाई. दो अलग किचन से लेकर धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की लव स्टोरी तक, घर का हर कोना खास है.
Esha Deol Gives Tour Of Hema Malini Bungalow: मुंबई में कई सितारों के आलीशान घर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हेमा मालिनी का घर हमेशा से लोगों के लिए खास रहा है. शाहरुख खान के ‘मन्नत’ और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स की तरह लोग इस बंगले को भी सिर्फ “हेमा मालिनी का घर” कहकर पहचानते थे. अब पहली बार ईशा देओल ने 54 साल पुराने घर के अंदर की झलक दिखाई है.
Hema Malini Bungalow Called ‘Advitiya’: क्यों रखा गया बंगले का नाम ‘अद्वितीय’?
कर्ली टेल्स के साथ हाल ही में एक यूटयूब वीडियो में, ईशा देओल ने बताया कि इतने सालों तक इस बंगले का कोई आधिकारिक नाम नहीं था. लोग इसे सिर्फ हेमा मालिनी का घर ही कहते थे. कुछ समय पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने इस घर का नाम ‘अद्वितीय’ रखा. संस्कृत में इसका मतलब होता है – “अनोखा” या “रहस्यमयी.” ईशा के मुताबिक, यह नाम इस घर की पहचान को पूरी तरह दर्शाता है क्योंकि यहां कला, आध्यात्म, परिवार और कई पीढ़ियों की यादें एक साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि हेमा मालिनी जब मुंबई आई थीं, तभी से इसी घर में रह रही हैं.

घर के हर कोने में दिखती है डांस की झलक
हेमा मालिनी भारतीय शास्त्रीय नृत्य से बेहद जुड़ी रही हैं और इसका असर उनके घर में भी साफ दिखाई देता है. घर के अंदर जाते ही करते ही डांस मुद्राओं वाली कांस्य मूर्तियां नजर आती हैं. वहीं लिविंग रूम को एक प्रोफेशनल डांस रिहर्सल स्पेस की तरह डिजाइन किया गया है. ईशा ने बताया कि यहां करीब 30 डांसर्स एक साथ प्रैक्टिस कर सकते हैं. उनकी मां आज भी यहां रिहर्सल करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि डांस हॉल में जूते पहनकर जाना मना है क्योंकि यह कला के सम्मान से जुड़ा नियम है.


Two Separate Kitchens Inside House: एक घर में हैं दो अलग किचन
ईशा ने कहा कि हेमा मालिनी सख्त शाकाहारी हैं, इसलिए उनका अपना अलग किचन है जहां कोई दूसरा खाना नहीं बनता. वहीं बाकी परिवार के लिए अलग किचन है, जहां नॉन-वेज खाना तैयार किया जाता है.

Dharmendra And Hema Malini Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी की झलक
घर का सबसे खास हिस्सा वह बैठने वाली जगह है, जहां धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की तस्वीरों वाले कुशन रखे गए हैं. ईशा के मुताबिक, इस घर ने उनके माता-पिता की शानदार फिल्मी यात्रा और खूबसूरत प्रेम कहानी दोनों को करीब से देखा है.


यह भी पढ़ें- पति धर्मेंद्र को याद कर छलका हेमा मालिनी का दर्द, बोलीं- नहीं जानती आगे कैसे संभालूंगी खुद को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










