पहले दिन ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘वेलकम टू द जंगल’, क्या पीछे छूट गई ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’?
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Welcome To The Jungle Box Office: ‘वेलकम टू द जंगल’ को दर्शकों से मिला-जुला लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. चलिए आपको बताते हैं कि वर्ल्डवाइड अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी कमाई की.
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज हो गई है. रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने भारत और विदेशों में अच्छी कमाई की. हालांकि सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन मिले-जुले नजर आए. कुछ लोगों ने फिल्म को फुल एंटरटेनर बताया, तो कई दर्शकों ने इसे सिर्फ पुरानी फिल्मों की यादों पर टिकी कॉमेडी कहा. आइए आपको बताते हैं कि दुनियाभर में मूवी ने कितनी कमाई की.
Welcome To The Jungle Worldwide Box Office Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू शो आयोजित किए थे. इन प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 29 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
Welcome To The Jungle Collection Day 1: घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कितनी कमाई की?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले दिन भारत में लगभग 15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म देशभर में करीब 10,892 शोज में रिलीज हुई थी. इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 22.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस किया है.
क्या टूटा ‘वेलकम’ और ‘वेलकम बैक’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड?
साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर के उदय भाई और अनिल कपूर के मजनू भाई वाले किरदार आज भी दर्शकों के फेवरेट माने जाते हैं.
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 3.35 करोड़
- इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 70.13 करोड़
- वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 119.50 करोड़
‘वेलकम बैक’ (2015)
2015 में ‘वेलकम बैक’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार नजर नहीं आए और उनकी जगह जॉन अब्राहम ने लीड रोल निभाया.
- पहले दिन की कमाई: 14.40 करोड़
- भारत में नेट कलेक्शन: 96.55 करोड़
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 168.70 करोड़
ऐसे में दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड ‘वेलकम टू द जंगल’ (15 करोड़ रुपये) ने तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: फर्स्ट डे फर्स्ट शो के बाद सामने आया पब्लिक रिएक्शन, अक्षय की फिल्म पास या फेल?
यह भी पढ़ें– Welcome To The Jungle: 104 डिग्री बुखार में भी शूटिंग करते रहे अक्षय, अक्षरा सिंह बोलीं- ऐसा जुनून कभी नहीं देखा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










