ePaper

प्रियंका चोपड़ा की नानी को चर्च में दफनाने की नहीं मिली इजाजत

Updated at : 10 Jun 2016 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की नानी को चर्च में दफनाने की नहीं मिली इजाजत

कोच्चि : जैकोबाइट चर्च के एक वरिष्ठ पादरी ने एक स्थानीय चर्च की ओर से बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपडा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी को दफनाने की इजाजत दिए जाने से इनकार करने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ईसाई परंपरा के खिलाफ है. प्रियंका की नानी की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें […]

विज्ञापन

कोच्चि : जैकोबाइट चर्च के एक वरिष्ठ पादरी ने एक स्थानीय चर्च की ओर से बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपडा की नानी मधु ज्योत्सना अखौरी को दफनाने की इजाजत दिए जाने से इनकार करने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह ईसाई परंपरा के खिलाफ है.

प्रियंका की नानी की आखिरी इच्छा थी कि उन्हें ईसाई रीति-रिवाज से उसी चर्च में दफनाया जाए जहां उनकी दीक्षा हुई थी. कोट्टायम डायोसीज ऑफ जैकोबाइट सीरियन क्रिश्चियन चर्च के पादरी थॉमस मार टेमोथियोस ने कहा कि कुमाराकोम स्थित सेंट जोंस चर्च की संचालन समिति का फैसला ‘‘मानवीय नहीं’ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola