जानें, क्यों आमिर खान के पीछे हॉकी स्टिक लेकर दौडी थीं माधुरी दीक्षित ?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 10:19 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने खुलासा किया है कि 1990 में आयी फिल्म ‘दिल’ के सेट पर एक बार वह हॉकी स्टिक लेकर अभिनेता आमिर खान के पीछे दौडी थीं क्योंकि अभिनेता ने उनके साथ शरारत की थी. फिल्म में आमिर की प्रेमिका की भूमिका निभाने वाली 49 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने खुलासा किया है कि 1990 में आयी फिल्म ‘दिल’ के सेट पर एक बार वह हॉकी स्टिक लेकर अभिनेता आमिर खान के पीछे दौडी थीं क्योंकि अभिनेता ने उनके साथ शरारत की थी.
फिल्म में आमिर की प्रेमिका की भूमिका निभाने वाली 49 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ इस बात को साझा किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्म ‘दिल’ के सेट पर एक हॉकी स्टिक लेकर आमिर खान का पीछा किया था क्योंकि उन्होंने मेरे साथ शरारत की थी. मेरे द्वारा किया गया वह सबसे शरारती काम था.’
माधुरी ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत 1984 में आयी फिल्म ‘अबोध’ से की थी जिसमें बंगाली अभिनेता तापस पॉल भी थे. लगातार कई असफल फिल्में देने के बाद अभिनेत्री ने आखिरकार एन चंद्रा की फिल्म ‘तेजाब’ से सफलता का स्वाद चखा. इसके बाद इनकी फिल्म ‘राम लखन’ और ‘परिंदा’ भी सफल रही थी. उन्हें अंतिम बार 2014 में आयी फिल्म ‘गुलाब गैंग’ में देखा गया था.
जब माधुरी से उनके एक प्रशंसक ने पूछा कि एक अभिनेत्री के रुप में उन्हें किस कलाकार ने प्रभावित किया है तो इसके जवाब में उन्होंने किसी विशेष कलाकार का नाम नहीं लिया.
उन्होंने कहा, ‘ऐसे बहुत सारे अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने मुझे प्रेरित किया है. जब भी मैं अच्छा अभिनय देखती हूं तो यह मुझे अच्छा अभिनय करने के लिए प्रेरित करता है. इसलिए मैं किसी विशेष कलाकार का नाम नहीं ले सकती लेकिन अच्छा अभिनय मुझे प्रेरित करता है. यहां तक कि युवा कलाकार भी मुझे प्रेरित कर सकते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




