‘FIR'' के कमिश्नर सुरेश चटवाल का निधन, वीडियो

मुंबई : फिल्म और टेलीविजन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सुरेश चटवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. सब टीवी के धारावाहिक ‘एफआईआर’ में कमिश्नर के रुप में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. अभिनेता के बेटे यमन चटवाल ने एक बयान में कहा कि शनिवार को उनका निधन हो गया. उनका अंतिम […]
मुंबई : फिल्म और टेलीविजन से पहचान बनाने वाले अभिनेता सुरेश चटवाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. सब टीवी के धारावाहिक ‘एफआईआर’ में कमिश्नर के रुप में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी. अभिनेता के बेटे यमन चटवाल ने एक बयान में कहा कि शनिवार को उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया.
‘एफआईआर’ की उनकी सह-कलाकार कविता कौशिक ने सोशल मीडिया पर चटवाल के निधन पर दुख व्यक्त किया. चटवाल ने वर्ष 1969 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘करण अर्जुन’, ‘कोयला’ और ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ जैसी फिल्मों में काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




