ePaper

मोटापे का मजाक उड़ाने वालों का फरदीन ने दिया करारा जवाब

Updated at : 27 May 2016 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
मोटापे का मजाक उड़ाने वालों का फरदीन ने दिया करारा जवाब

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने सोशल मीडिया पर मोटे हो जाने को लेकर मजाक उडाने जाने की आलोचना की है और कहा है कि अपने शरीर के आकार को लेकर वह लज्जित नहीं हैं. ‘प्यार तूने क्या किया’ के अभिनेता की एक तस्वीर हाल ही में सामने आयी थी जिसमें वह मोटे नजर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान ने सोशल मीडिया पर मोटे हो जाने को लेकर मजाक उडाने जाने की आलोचना की है और कहा है कि अपने शरीर के आकार को लेकर वह लज्जित नहीं हैं. ‘प्यार तूने क्या किया’ के अभिनेता की एक तस्वीर हाल ही में सामने आयी थी जिसमें वह मोटे नजर आ रहे थे.

ट्विटर और फेसबुक यह चर्चा का विषय बन गया था. पिछले कुछ समय से बडे पर्दे से दूर 42 वर्षीय अभिनेता ने उपहास उडाने वाले सभी लोगों के लिए एक खुला पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है, ‘ना तो लज्जित हूं और ना ही शर्मिंदा. आहत नहीं हूं. अवसाद में नहीं हूं. ना तो अंधा हूं. क्या मैं खुश हूं? जबर्दस्त. तथ्य है कि वजन बढने से काफी दूर खुशी से जी रहा हूं.’

दिवंगत अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन ने ऑनलाइन उपहास उडाने जाने के खिलाफ लोगों से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola