ePaper

अजय देवगन की ''शिवाय'' विवादों में, मनमोहन ने जताई आपत्ति

Updated at : 26 May 2016 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन की ''शिवाय'' विवादों में, मनमोहन ने जताई आपत्ति

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर आई है. बीते दिनों फिल्‍म का एक पोस्‍टर जारी किया गया था. ऐसा कहा जा रहा है इस पोस्‍टर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसके मद्देनजर अजय देवगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. मनमोहन […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्‍म ‘शिवाय’ रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर आई है. बीते दिनों फिल्‍म का एक पोस्‍टर जारी किया गया था. ऐसा कहा जा रहा है इस पोस्‍टर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. इसके मद्देनजर अजय देवगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.

मनमोहन शर्मा नामक वकील ने अजय देवगन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि पोस्‍टर में हिंदुओं के भगवान शिव पर अजय वार करते नजर आ रहे हैं और शिव के ऊपर ही उन्‍हें जूता पहने दिखाया गया है. मनमोहन शर्मा ने इसपर आपत्ति जताई है.

undefined

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी सिर्फ शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच कर इस ओर आगे कदम बढ़ाया जायेगा. अजय देवगन ने फिलहाल इस बारे में कोई टिप्‍पणी नहीं की है.

आपको बता दें कि फिल्‍म में अभिनय के साथ-साथ अजय देवगनने फिल्म के डायरेक्‍शन की जिम्‍मेदारी भी संभाली है. फिल्‍म भगवान शिव की कहानी नहीं है बल्कि उनके चरित्र से प्रेरित है. फिल्‍म में एक्‍शन सीन होंगे और खूबसूरत वादियों के भी दर्शन होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola