ePaper

VIDEO: ''सलमान ने नहीं हटवाया कोई गाना, बस मिलने से किया था इनकार''

Updated at : 26 May 2016 10:24 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: ''सलमान ने नहीं हटवाया कोई गाना, बस मिलने से किया था इनकार''

सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में फेसबुक पर खुला पत्र लिखकर अभिनेता सलमान खान से गुजारिश की थी कि वे फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में गाये उनके गाने को नप हटवायें. लेकिन सलमान के करीबी सूत्र के अनुसार सलमान से फिल्‍म से कोई गाना नहीं हटवाया गया है. फिलहाल सलमान की ओर से इस मामले में […]

विज्ञापन

सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में फेसबुक पर खुला पत्र लिखकर अभिनेता सलमान खान से गुजारिश की थी कि वे फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में गाये उनके गाने को नप हटवायें. लेकिन सलमान के करीबी सूत्र के अनुसार सलमान से फिल्‍म से कोई गाना नहीं हटवाया गया है. फिलहाल सलमान की ओर से इस मामले में कोई टिप्‍पणी नहीं आई है.

सलमान के करीबी अभिनेता निखिल निखिल द्विवेदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी,’ जहां तक मुझे जानकारी है सलमान खान ने किसी भी गाने या सिंगर को हटाने के लिए नहीं कहा है. सलमान भाई ने अरिजीत सिंह से मिलने के लिए मना किया था. अब ये तो उनकी मर्जी है वे किससे मिलना चाहते हैं और नहीं.’

दरअसल गिल्‍ड अवार्ड के दौरान अरिजीत और उनके बीच में बहस हो गई थी. लगता है सलमान इस मजाक में हुए बहस को अभी तक भूले नहीं है. सलमान ने इस अवार्ड शो को होस्‍ट किया था और जब अरिजीत स्‍टेज पर अवार्ड लेने आये थे तो दोनों के बीच मजाक-मजाक में बहस हो गई थी.

अरिजीत सिंह ने फेसबुक पेज पर एक खुला पत्र लिखकर सलमान से गुजारिश की है कि वो उस गाने का फिल्‍म से न हटवायें. उन्‍होंने पत्र में लिखा,’ प्रिय सलमान आप से बात करने का यही आखिरी तरीका है. मैंने आपसे कॉल और मैसेज के माध्‍यम से यह बताने की कोशिश की कि मैंने आपकी बेइज्‍जती नहीं की. आपको गलतफहती हुई है. मैंने ऐसा कभी नहीं किया और उस रात जो हुआ वो समय गलत था.

‘मैंने कई गाने गायें हैं सर, लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरी लाइब्रेरी में एक गाना वो भी हो जो मैंने आपके लिए गाया है. मैं ऐसा क्‍यों हूं मैं भी नहीं जानता. लेकिन मैं हमेशा भाईजान का फैन रहूंगा. आखिर में अरिजीत ने यह भी लिखा ‘जग घूम्या थारे जैसा ना कोई’ जिसका मतलब पूरी दुनियां घूम ली लेकिन आप जैसा कोई नहीं मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola