आतंकी संगठन ISIS की बॉलीवुड से फिरौती वसूलने की तैयारी!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 8:09 AM
मुंबई : आतंकी संगठन आईएसआईएस अब बॉलीवुड से फिरौती वसूलने की तैयारी कर रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के भारतीय इकाई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय पदसालगिकर ने बुधवार को कहा कि आईएसआईएस की कथित भारतीय इकाई ने फिरौती के लिए बॉलीवुड को निशाना […]
मुंबई : आतंकी संगठन आईएसआईएस अब बॉलीवुड से फिरौती वसूलने की तैयारी कर रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार संगठन के भारतीय इकाई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है. इस संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय पदसालगिकर ने बुधवार को कहा कि आईएसआईएस की कथित भारतीय इकाई ने फिरौती के लिए बॉलीवुड को निशाना बनाने की योजना बनाई है, यह सूचना ‘प्राथमिक’ है.
उन्होंने ऐसी किसी भी फिल्मी हस्ती को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसे ‘खतरा’ महसूस हो और वह पुलिस से संपर्क करे. मीडिया रपटों के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट की कथित भारतीय इकाई जनूद-उल-खलीफा-हिंद ने बालीवुड सितारों से फिरौती वसूलने की योजना बनाई है. इन रपटों में दावा किया गया है कि इस साल की शुरुआत में सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढे इस संगठन के दो कथित कमांडरों ने पूछताछ में बॉलीवुड की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था.
हालांकि, पदसालगिकर ने स्पष्ट किया कि फिरौती के जरिए धन इकट्ठा कर रहे इस आतंकी समूह पर रपटें ‘प्राथमिक’ प्रकृति की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










