बेटे वरुण धवन का जिक्र करते ही रो पड़े डेविड धवन, VIDEO वायरल

Updated:
विज्ञापन

वरुण धवन और डेविड धवण फोटो- ट्विटर

है जवानी तो इश्क होना है के ट्रेलर लॉन्च पर बेटे वरुण धवन के बारे में बात करते हुए डेविड धवन इमोशनल हो गए. वह फूट फूटकर रोने लगे. उनको टूटता हुए देख वरुण उन्हें चुप करवाते नजर आए.

विज्ञापन

डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इसमें उनके बेटे वरुण धवन भी हैं. आज मूवी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जो फुल ऑन फैमिली एंटरटेनर है. इसमें कॉमेडी, रोमांस, म्यूजिक और कन्फ्यूजन का तड़का देखने को मिल रहा है. इसी बीच ट्रेलर लॉन्च पर डेविड धवन अपने बेटे के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए. उनके आंसू छलक पड़े.

विज्ञापन

वरुण की बात कर इमोशनल हुए इमोशनल हुए डेविड धवन

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डेविड धवन वरुण के एक जिम्मेदार बेटे होने के बारे में बात करते हुए फूट-फूटकर रो पड़े. मीडिया से बातचीत करते हुए डेविड ने बताया, “जब मैं अस्पताल में था, तो वरुण मेरे साथ सोता था यार, और क्या चाहिए? एक अभिनेता के तौर पर वो लगातार बेहतर हो रहा है, जब चाहे तब वो कमाल कर सकता है, लेकिन एक पिता के तौर पर, अगर मैं कहूं तो हर किसी के पास वरुण जैसा बेटा होना चाहिए.” डेविड के रोते ही वरुण भी भावुक हो गए और अपने पिता को चुप करवाने की कोशिश करने लगे. दरअसल साल 2022 में डेविड धवन को अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डायबिटीज की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था.

डेविड और वरुण की आने वाली फिल्म के बारे में

‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. साथ ही राकेश बेदी, चंकी पांडे, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, राजेश कुमार और अली असगर जैसे कई कलाकार भी दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola