कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन

Published by : Anushka Singh Updated At : 23 May 2026 10:23 AM

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय कान्स 2026, फोटो - इंस्टाग्राम

Aishwarya Rai Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी खूबसूरत ब्लू ड्रेस से सबका ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

Aishwarya Rai Cannes 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन शो कान्स 2026 के रेड कारपेट पर एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जादू देखने को मिला है. जैसे ही ऐश्वर्या सुंदर नीले रंग की ड्रेस पहनकर सामने आईं, वहां मौजूद सभी लोग बस उन्हें देखते ही रह गए. ऐश्वर्या ने अपने इस सिनेमैटिक ब्लू लुक और कमाल की एनर्जी यह दिखा दिया कि कान्स के मामले में उनका कोई मुकाबला नहीं है. उनका यह अंदाज ओल्ड-हॉलीवुड लुक की याद दिला रहा था.

कैसा है इस ड्रेस का डिजाइन?

इस ड्रेस का पूरा डिजाइन बायोमिमिक्री यानी प्रकृति की चीजों देखकर बनाया गया है. ऐश्वर्या के कंधों पर पंख जैसे स्ट्रक्चर बने हुए हैं, जो उन्हें एक अलग और शार्प लुक दे रहे हैं. ड्रेस का रंग गहरा नीला है, जो गहरे आसमान और अंतरिक्ष की याद दिलाता है. इस गाउन का हर हिस्सा अलग-अलग लाइट कंडीशन में अपना रंग बदलता है.

ऐश्वर्या का मेकअप और गहने

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी इस नीली ड्रेस के साथ बहुत ही प्यारा मेकअप और गहने कैरी किए थे. उन्होंने चेहरे पर चमकता हुआ ग्लोइंग मेकअप किया था, जिसके साथ गुलाबी गाल, हल्के जामुनी रंग की लिपस्टिक और आंखों पर अपना पसंदीदा विंग्ड आईलाइनर लगाया हुआ था. उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था, जो हल्के घुंघराले लग रहे थे. गले में उन्होंने ब्लू सैफायर और हीरों से बना एक बेहद खूबसूरत चोकर हार पहना हुआ था और उंगलियों में मैचिंग अंगूठियां पहनी थीं, जो उनके लुक को सबसे बेस्ट बना रही थीं.

किसने बनाई है ऐश्वर्या की यह खास ड्रेस?

ऐश्वर्या राय बच्चन के इस कान्स लुक के लिए इस खूबसूरत गाउन को भारत के जाने-माने फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल ने तैयार किया है. अमित अग्रवाल ने इस नीली ड्रेस को लुमिनाना नाम दिया है. इस ड्रेस का पूरा आइडिया चमकती और चलती हुई रोशनी पर रखा गया है. डिजाइनर ने इसे इस तरह से बनाया है कि जब ऐश्वर्या चलती हैं, तो ऐसा लगता है जैसे उनके साथ रोशनी भी चल रही हो.

ड्रेस को बनाने में लगे पूरे 1500 घंटे

इस गाउन की सबसे खास बात इस पर हाथों से की गई सुंदर कढ़ाई है. इस बारीक काम को पूरा करने के लिए कारीगरों को 1500 से ज्यादा घंटों की कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. इस ड्रेस के ऊपर सैकड़ों छोटे-छोटे चमकीले क्रिस्टल हाथों से सुई-धागे के जरिए सिले गए हैं. ये क्रिस्टल कपड़े पर चारों तरफ फैले हुए हैं. जब ऐश्वर्या चलती हैं और इस ड्रेस पर लाइट पड़ती है, तो यह ड्रेस चमकने लगती है और ऐसा लगता है जैसे इस पर रोशनी की नदियां बह रही हों.

यह भी पढ़ें: दूसरे हफ्ते में पस्त हुई ‘पति पत्नी और वो दो’ की रफ्तार, 8वें दिन कमाई हुआ बेहद कम

विज्ञापन
Anushka Singh

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola