Dhurandhar 2 Box Office Collection: नहीं थम रहा ‘हमजा’ का जलवा, 65वें दिन कमाए इतने करोड़
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 63, फोटो- इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार कमाई कर रही है. ब्लॉकबस्टर फिल्म अपने नौंवे हफ्ते में पहुंच गई है. आइये जानते हैं 65वें दिन स्पाई थ्रिलर ने कितनी कमाई की.
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को रिलीज हुए नौ सप्ताह पूरे कर चुके हैं और अभी भी दर्शक इसे देखने के लिए थियेटर्स में पहुंच रहे हैं. आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड 1790 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला, जो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ झलकता है. अब, 65वें दिन, स्पाई थ्रिलर ने कितना कलेक्शन किया. आइये जानते हैं.
‘धुरंधर 2’ का 65 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 65वें दिन धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 0.13 करोड़ रुपये (13 लाख रुपये) कमाए हैं. इसके साथ ही, भारत में कुल नेट कलेक्शन 1,146.88 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,372.58 करोड़ रुपये है. इस जासूसी थ्रिलर ने विदेशी बाजार में 426.67 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1799.25 करोड़ रुपये हो गया.
धुरंधर 2 का वीक वाइज कलेक्शन
- पहले सप्ताह का कलेक्शन: 674.17 करोड़ रुपये
- दूसरे सप्ताह का कलेक्शन: 263.65 करोड़ रुपये
- तीसरे सप्ताह का कलेक्शन: 110.60 करोड़ रुपये
- चौथे सप्ताह का कलेक्शन: 54.70 करोड़ रुपये
- पांचवें सप्ताह का कलेक्शन: 19.52 करोड़ रुपये
- छठे सप्ताह का कलेक्शन: 12.45 करोड़ रुपये
- सातवें सप्ताह का कलेक्शन: 5.58 करोड़ रुपये
- आठवें सप्ताह का कलेक्शन: 3.89 करोड़ रुपये
- नौवें सप्ताह का कलेक्शन: 2.19 करोड़ रुपये
- 65वें दिन का कलेक्शन: 0.13 करोड़ रुपये
कुल कलेक्शन: 1,146.88 करोड़ रुपये
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बारे में
आदित्य धर की ओर से निर्देशित यह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह ने जसकिरत सिंह रंगी/हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है. एक्टर के अलावा, फिल्म में अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकारों की टोली है. यह जासूसी थ्रिलर फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
यह भी पढ़ें- कान्स के रेड कार्पेट पर छाया ऐश्वर्या राय का सिनेमैटिक ब्लू लुक, जानें कितने घंटे में तैयार हुआ उनका खास गाउन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए